जसरापुर पीएचसी को सीएसआर योजना के तहत मिले 40 लाख के अत्याधुनिक उपकरण, अब गांव में ही मिलेंगी बेहतर जांच व इलाज सुविधाएं
जसरापुर पीएचसी को सीएसआर योजना के तहत मिले 40 लाख के अत्याधुनिक उपकरण, अब गांव में ही मिलेंगी बेहतर जांच व इलाज सुविधाएं
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : जसरापुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की सीएसआर योजना के तहत करीब 40 लाख रुपए के अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। इन उपकरणों के मिलने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर जांच व उपचार की सुविधा मिल सकेगी।यह उपकरण चेन्नई स्थित पावर ग्रिड की मुख्य शाखा के माध्यम से एचएलएल बायो मेडिकल लाइफ केयर लिमिटेड द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर अनीता बुरी ने बताया कि लंबे समय से केंद्र में आधुनिक उपकरणों की कमी बनी हुई थी, जिससे मरीजों को जांच व इलाज के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए करीब छह महीने पहले उपकरणों की मांग भेजी गई थी, जिसके बाद अब सीएसआर योजना के तहत आवश्यक उपकरण उपलब्ध हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि पीएचसी को स्वचालित ईएसआर एनालाईजर एक, क्रैश कार्ट दो, डीप फ्रीजर -20 डिग्री सेल्सियस एक, डीप फ्रीजर -80 डिग्री सेल्सियस एक, जांच बेड एक, जांच लाइट दो, हीमोग्लोबिन मीटर दो, आईईसी आधारित इलेक्ट्रोलाइट एनालाईजर एक, लेबर बेड दो, ऑक्सीजन सिलेंडर टाइप-डी दो, गद्दों सहित मरीजों के चार बेड, रेडिएंट वार्मर एक तथा सेमी ऑटोमेटेड बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर जैसे महत्वपूर्ण उपकरण प्राप्त हुए हैं।इन उपकरणों के आने से अब खून की जांच,आपातकालीन सेवाएं और प्रसव सेवाएं पहले से अधिक सुलभ और प्रभावी हो जाएंगी। मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा और अनावश्यक खर्चों से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पीएचसी भवन का निर्माण कार्य जारी है और भवन पूर्ण होने के बाद सभी उपकरणों को वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा, जिससे मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
सरपंच मंजू देवी ने बताया कि इन उपकरणों को उपलब्ध करवाने में खेतड़ी विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, सीएमएचओ डॉ छोटे लाल गुर्जर, बीसीएमओ डॉ हरीश यादव और डॉक्टर अनीता बुरी का विशेष योगदान रहा।समाजसेवी झंडू राम गुर्जर ने कहा कि जसरापुर पीएचसी को मिले ये अत्याधुनिक उपकरण ग्रामीण क्षेत्र के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं हैं। उन्होंने बताया कि अब तक छोटे-छोटे इलाज और जरूरी जांचों के लिए भी मरीजों को शहरों की ओर जाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। लेकिन अब इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से गांव में ही बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही पीएचसी भवन की आलीशान बिल्डिंग तैयार होगी, जिसका निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। भवन बनने के बाद सभी आधुनिक उपकरण एक ही स्थान पर सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध होंगे, जिससे मरीजों को और भी बेहतर व सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाएंगी।इस अवसर पर ठेकेदार जितेंद्र सिंह शेखावत, राकेश कुमार, सुभाष, मेघराज सहित पीएचसी स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073833
