रामनवमी रैली से पहले सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क:शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से छतों का निरीक्षण किया
रामनवमी रैली से पहले सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क:शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से छतों का निरीक्षण किया
चूरू : चूरू में रामनवमी पर्व के मद्देनजर शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा से पहले पुलिस ने शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के माध्यम से छतों का निरीक्षण किया।
रेलवे स्टेशन रोड, सुभाष चौक, मुमताज हॉस्पिटल क्षेत्र, नई सड़क, भरतिया कुआं, सफेद घंटाघर, गढ़ चौराहा, जैन मार्केट, आलोक सिनेमा, राम मंदिर और इंद्रमणि पार्क सहित कई प्रमुख स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की गई।
डीएसपी सुनील झाझड़िया ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शोभायात्रा मार्ग और संवेदनशील बिंदुओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने और आवश्यकतानुसार अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए।
डीएसपी सुनील झाझड़िया ने बताया कि एसपी निश्चय प्रसाद के पर्यवेक्षण में लगभग 250 पुलिसकर्मियों का बल तैनात किया जाएगा। रामनवमी शोभायात्रा के दौरान दो ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
प्रशासन सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर रख रहा है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश प्रसारित न कर सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2073644


