सीकर से एक नाबालिग और एक महिला लापता:बेटे को भी ले गई विवाहिता, परिजनों ने युवक पर जताया शक
सीकर से एक नाबालिग और एक महिला लापता:बेटे को भी ले गई विवाहिता, परिजनों ने युवक पर जताया शक
सीकर : सीकर जिले में 16 साल की नाबालिग लड़की और 27 साल की महिला का अपने बेटे के साथ लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों के परिवारों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
पहले केस में 16 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस ने रिपोर्ट देकर बताया कि 22 मार्च को उनकी 16 साल की नाबालिग बेटी दूसरे कमरे में सोई हुई थी। जब सुबह उठकर देखा तो बेटी नहीं मिली। बेटी की आस-पड़ोस और गांव में काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। परिवार ने एक युवक पर अपनी बेटी को ले जाने का शक जताया है।
दूसरे केस में 27 साल की महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 22 मार्च की सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी बेटे को साथ लेकर कहीं पर चली गई। जब पति ने पत्नी के मोबाइल पर कॉल किया तो नंबर भी स्विच ऑफ आ रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2072707

