सीकर जिले को टीबी फ्री बनाने की शपथ:100 दिवसीय अभियान की शुरुआत के साथ डॉक्टर्स-नर्सिंग अधिकारियों ने निकाला पैदल मार्च
सीकर जिले को टीबी फ्री बनाने की शपथ:100 दिवसीय अभियान की शुरुआत के साथ डॉक्टर्स-नर्सिंग अधिकारियों ने निकाला पैदल मार्च
सीकर : सीकर में वर्ल्ड टीबी डे के अवसर पर सोमवार से 100 दिवसीय ‘टीबी फ्री सीकर-टीबी फ्री इंडिया’ अभियान की शुरुआत हुई। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता बढ़ाने के लिए रैली निकाली और जिलेभर में स्क्रीनिंग व जांच को तेज करने का संकल्प लिया।
अभियान की शुरुआत एसके हॉस्पिटल से हुई, जहां से नर्सिंगकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली सिल्वर जुबली रोड, कल्याण सर्किल, स्टेशन रोड, तापड़िया बगीची और श्रमदान मार्ग से होते हुए वापस अस्पताल पहुंची। रैली को जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, CMHO डॉ. अशोक महरिया, SK हाॅस्पिटल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रियंका अमन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

घर-घर जाकर लोगों की जांच करेगी चिकित्सा टीमें
अधिकारियों ने बताया कि 100 दिवसीय अभियान के तहत जिला अस्पताल, CHC, PHC और ब्लॉक स्तर के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले आउटडोर और इंडोर मरीजों की टीबी के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही चिकित्सा टीमें घर-घर जाकर भी लोगों की जांच करेंगी, ताकि बीमारी की जल्द पहचान हो सके। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रहे ‘निक्षय मित्रों’ को भी इस अभियान के दौरान सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि जनजागरूकता, समय पर जांच और उपचार के जरिए जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2072709

