चूरू में अफीम तस्करी के 3 आरोपी गिरफ्तार:कार से 52 ग्राम नशा किया बरामद, ढाढर टोल के पास नाकाबंदी में दबोचा
चूरू में अफीम तस्करी के 3 आरोपी गिरफ्तार:कार से 52 ग्राम नशा किया बरामद, ढाढर टोल के पास नाकाबंदी में दबोचा
चूरू : चूरू जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अफीम तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया और एक कार से करीब 52 ग्राम अफीम बरामद की है। यह कार्रवाई एनएच-52 पर ढाढर टोल के पास नाकाबंदी के दौरान की गई। सदर थानाधिकारी मोटाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढाढर टोल नाका के आगे वाहनों की जांच शुरू की थी।
इसी दौरान रतननगर की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया। हालांकि, ड्राइवर ने कार भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को काबू कर लिया। कार में सवार तीनों व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए। पूछताछ में ड्राइवर ने अपनी पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी 26 वर्षीय चंद्रमणि के रूप में बताई। उसके साथ पंजाब निवासी 41 वर्षीय चमनसिंह और 31 वर्षीय संजीव कुमार भी मौजूद थे। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कार में गियर के पास अफीम छिपाने की बात स्वीकार की। वाहन संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तलाशी ली। इसके बाद पुलिस ने कार से लगभग 52 ग्राम अफीम बरामद कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2072713

