5 माह से फरार डोडा-पोस्त तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने भानीपुरा में आरोपी को पकड़ा, न्यायालय में पेश
5 माह से फरार डोडा-पोस्त तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने भानीपुरा में आरोपी को पकड़ा, न्यायालय में पेश
सरदारशहर : भानीपुरा पुलिस ने डोडा-पोस्त तस्करी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई की है। भानीपुरा थाना पुलिस ने पिछले पांच महीनों से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भानीपुरा थानाधिकारी अरविंद सिंह (पु.नि.) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट और मुखबिरों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश प्रसाद उर्फ बच्ची को दबोच लिया। आरोपी बिहार के मुजफ्फरनगर जिले की चतुर्सी तहसील के नेकनामा गांव का निवासी है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी सुरेश प्रसाद को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।
एसपी चूरू निश्चय प्रसाद एम. ने इस संबंध में कहा – नशे के खिलाफ हमारा अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितनी भी दूर क्यों न छिपा हो।
इस कार्रवाई में भानीपुरा थानाधिकारी अरविंद सिंह के साथ टीम के सदस्य विनोद कुमार, राजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार और पवन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2072713

