देव महाराज के मंदिर पर नए भगत की शपथ, होगी गुरु महाराज की आदेशों की पालना
देव महाराज के मंदिर पर नए भगत की शपथ, होगी गुरु महाराज की आदेशों की पालना
गुढ़ागौड़जी : निकटवर्ती केशरीपुरा हीरामल देव महाराज मंदिर पर सोमवार को पंचमी के शुभ अवसर पर नए भगत तन्मय बुडानिया को देव महाराज का नया भक्त बनने पर शपथ दिलाई गई। इस मौके पर देव महाराज के गुलाब गुर्जर गुरु, भगत ताराचंद गुर्जर, देवसेना के प्रदेश सचिव धर्मपाल गुर्जर केसरीपुरा, भगत बीरबल गुर्जर, भगत सहीराम गुर्जर, भगत चंदगी राम सैनी, नवीन, भगत आदित्य, भगत पीयूष व भगत राजेश बुडानिया आदि सभी भक्तों ने नए भगत से गले मिलकर आभार जताया। देव महाराज के गुरु गुलाबचंद गुर्जर ने कहा कि देव महाराज का भक्त बनने के बाद शराब का जिंदगी भर इस्तेमाल नहीं होता, मांस मदिरा का सहित हर चौथ और पंचमी को साबुन व तेल आदि सभी का इस्तेमाल नहीं हो सकता। भगत तन्मय को देव महाराज का ताज पहनाकर तथा हाथ पर बंधन बांधकर व गौ माता को साक्षी मानकर गोमूत्र से हाथ धुलाकर शपथ दिलाई गई। देव महाराज का 11 बार उच्चारण करवाया गया उसके बाद भगत की उपाधि दी गई। सभी भक्तों ने कहा कि इस उम्र में देव महाराज की शरण में आने से इनके परिवार में अब कोई संकट तथा कठिनाईयां नहीं आएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2072025
