देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (लोकतांत्रिक) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामरतन सामरिया ने शहीद दिवस के अवसर पर अमर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कर्मचारी नेता रामरतन सामरिया ने कहा कि 23 मार्च 1931 की ऐतिहासिक संध्या को इन तीनों क्रांतिकारियों को लाहौर जेल में अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई थी। उन्होंने बताया कि लाला लाजपत राय की मौत का बदला लेने के लिए किए गए सांडर्स हत्याकांड के बाद इन वीरों ने हंसते-हंसते देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
उन्होंने कहा कि यह दिन देशभक्ति, साहस और बलिदान का प्रतीक है। इतनी कम उम्र में देश के लिए अपना सर्वस्व त्याग देने वाले ये क्रांतिकारी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
सामरिया ने कहा कि शहीद दिवस हमें यह याद दिलाता है कि आजादी हमें कितनी कठिन संघर्ष के बाद मिली है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपने देश के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का बलिदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है और यह हमें सदैव राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us