थार गाड़ी में ‘अश्लीलता’ वाला वीडियो निकला भ्रामक:पुलिस जांच में खुलासा, महिला होने का दावा गलत निकला
थार गाड़ी में 'अश्लीलता' वाला वीडियो निकला भ्रामक:पुलिस जांच में खुलासा, महिला होने का दावा गलत निकला
नीमकाथाना : नीमकाथाना में थार गाड़ी में कुछ युवकों के अर्धनग्न होकर मस्ती करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक महिला के होने का दावा भी किया जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में यह दावा भ्रामक साबित हुआ है।
कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वायरल वीडियो का जांच किया। जांच में पुष्टि हुई कि यह वीडियो नीमकाथाना क्षेत्र का ही है, हालांकि सोशल मीडिया पर इसे अलग-अलग स्थानों का बताया जा रहा था।
गाड़ी में बैठा था बिना शर्ट पहने युवक
थार गाड़ी के चालक रघुवीर सिंह शेखावत ने बताया कि वे सभी युवक एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वे आपस में मस्ती कर रहे थे। वायरल वीडियो में जिस व्यक्ति को महिला बताया जा रहा था, वह वास्तव में एक युवक ही निकला।
उन्होंने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण एक युवक ने अपने कपड़े उतार दिए थे। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसे बाद में गलत तरीके से पेश किया गया।
पुलिस ने युवकों को थाने बुलाकर दी समझाइश
कोतवाली थानाधिकारी (प्रोबेशनर डीएसपी) नरेश कुमार ने बताया कि जांच में वीडियो में किसी महिला की मौजूदगी नहीं पाई गई। पुलिस ने सभी युवकों को थाने बुलाकर समझाइश दी और भविष्य में ऐसी गतिविधियां नहीं करने के निर्देश दिए, जिससे समाज में गलत संदेश जाए।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी वीडियो या सूचना को बिना पुष्टि किए सोशल मीडिया पर साझा न करें, ताकि अफवाहों और गलतफहमियों से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2071964


