[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोलसिया में गणगौर महोत्सव:तीसरे दिन हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कोलसिया में गणगौर महोत्सव:तीसरे दिन हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

कोलसिया में गणगौर महोत्सव:तीसरे दिन हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

कोलसिया : क्षेत्र में चल रहे पांच दिवसीय गणगौर महोत्सव 2026 के तीसरे दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल स्टेडियम में सांस्कृतिक और फागुन उत्सव प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रात में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न टीमों ने भाग लिया।

महोत्सव के तीसरे दिन बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। युवाओं, बच्चों और महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने खरीदारी भी की। युवाओं और महिलाओं ने नाव झूलों का लुत्फ उठाया, वहीं बच्चों ने मिक्की माउस और अन्य मनोरंजक राइड्स का आनंद लिया। इस दौरान महिलाओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

प्रतियोगिताओं के बीच, नवलगढ़ की सविता सिंह ने राजस्थानी गीत ‘पीली लूगड़ी’ पर आधारित एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसमें ऊंट और घोड़ी नृत्य का प्रदर्शन भी शामिल था, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में भगत सिंह यूथ राजस्थान और टीम रुद्र ने कोलसिया के ग्रामीणों के सहयोग से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह पांच दिवसीय महोत्सव शेखावाटी और राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा, भाषा, वेशभूषा और ग्रामीण जीवन शैली का जीवंत संगम प्रस्तुत करता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin