रोटरी क्लब ने लगाया निशुल्क होम्योपैथी कैंप:102 मरीजों को मिला उपचार, 14 दिन की दवाईयां भी दी
रोटरी क्लब ने लगाया निशुल्क होम्योपैथी कैंप:102 मरीजों को मिला उपचार, 14 दिन की दवाईयां भी दी
श्रीमाधोपुर : रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज ने रविवार को चौधरी नाथूराम भामु रोटरी भवन में अपना 476वां निशुल्क पाक्षिक होम्योपैथी कैंप आयोजित किया। इस कैंप में श्रीमाधोपुर और आसपास के गांवों के कुल 102 मरीजों ने उपचार का लाभ उठाया। क्लब के पूर्व सह प्रांतपाल गिरिराज कयाल ने बताया कि इन मरीजों में पटवारी का बास, ढालियावास, लिसाडिया, नांगल, नाथूसर, कंचनपुर, होलियाकाबास, अजीतगढ़, कांवट, खंडेला, होद, खेड़ी-जाजोद और जयरामपुरा सहित कई गांवों के लोग शामिल थे।
अब तक लगाए कैंपों से 51 हजार मरीज लाभान्वित
क्लब द्वारा अब तक आयोजित किए गए इन कैंपों से 51 हजार से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। यह कैंप प्रत्येक दूसरे रविवार को रोटरी भवन में आयोजित किया जाता है।
कैंप में डॉ. एस.एल. चौधरी ने पथरी, प्रोस्टेट, चर्म रोग, पेट रोग, दमा, सोरायसिस, साइटिका, एलर्जी और माइग्रेन जैसी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। क्लब की ओर से उन्हें 14 दिन की दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गईं। इस दौरान पूर्व सहप्रांतपाल डॉ. माधव सिंह और विजय कुमार कसेरा सहित क्लब के अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2070805


