पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर बैठक संपन्न हुई
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर बैठक संपन्न हुई
झुंझुनूं : भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेश के सभी जिलों में हो रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी की अगुवाई में झुंझुनूं जिले के प्रत्येक मण्डल स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में झुंझुनूं विधानसभा के पांचों मंडलों की एक बैठक जिला महामंत्री दलीप सैनी तथा अभियान के जिला सह संयोजक राकेश शर्मा बगड़ के आतिथ्य एवं भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सभी मंडलों में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर की तिथियां एवं स्थान तय किए गए।
अभियान के जिला सह संयोजक राकेश शर्मा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को शिविर में होने वाले कार्यक्रमों, सभी गतिविधियों एवं सत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सुल्ताना मण्डल अध्यक्ष राजकुमार जांगिड़, शहर मण्डल महामंत्री विजेन्द्र हटवाल, ताराचंद सैनी, उपाध्यक्ष विकास पुरोहित, वरिष्ठ कार्यकर्ता ख्याली राम कुमावत, ग्रामीण मण्डल महामंत्री विजेन्द्र सिंह इंडाली, मण्डल संयोजक सुमेर सैनी, प्रकाश जांगिड़, कुलोद मण्डल महामंत्री बाबुलाल माहिच सहित झुंझुनूं विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2070007


