[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयप्रकाश शर्मा अतिरिक्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पदोन्नत हुए, बधाइयों का तांता लगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जयप्रकाश शर्मा अतिरिक्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पदोन्नत हुए, बधाइयों का तांता लगा

जयप्रकाश शर्मा अतिरिक्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पदोन्नत हुए, बधाइयों का तांता लगा

झुंझुनूं : अतिरिक्त जिला कलेक्टर के निजी सचिव व प्रशासनिक कार्यो के बेजोड़ अनुभव से परिपूर्ण जयप्रकाश शर्मा को अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत किया गया है। जिसको लेकर जानकारों व शुभचिंतकों द्वारा बधाइयां व शुभकामनाएं संदेश दिए जा रहें हैं। पदोन्नति की खबर आते ही ब्राह्मण समाज (विप्र समाज) में चारों ओर हर्षोल्लास के साथ खुशियां व्यक्त कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया।

पदोन्नति के सुअवसर पर एडवोकेट रवि प्रकाश शुक्ला, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी व निवर्तमान पार्षद चन्द्र प्रकाश शुक्ला व प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष राजस्थान, अखिल भारत हिन्दू महासभा, राष्टीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद (रजि.) के अलावा वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक चिंतक डॉ राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला, अन्य पत्रकार गणों में सुनील कुमार शर्मा, नीरज सैनी, कृष्ण स्वामी, वरिष्ठ जर्नलिस्ट जयप्रकाश शर्मा, मोहसीन, फयूम अली, महमूद अली सहित अनील कुल्हरी, सुनील पुनिया व रामगोपाल मंड्रेला आदि द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Related Articles