[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मरकजी ईदगाह में अदा हुई ईद की नमाज, सौहार्दपूर्ण माहौल में गूंजा अमन-चैन का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मरकजी ईदगाह में अदा हुई ईद की नमाज, सौहार्दपूर्ण माहौल में गूंजा अमन-चैन का संदेश

मरकजी ईदगाह में अदा हुई ईद की नमाज, सौहार्दपूर्ण माहौल में गूंजा अमन-चैन का संदेश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : शहर की पुरानी मरकजी ईदगाह चूरू में ईद-उल-फितर की नमाज सौहार्दपूर्ण वातावरण में अदा की गई। शहर इमाम सैयद मोहम्मद अनवार नदीम-उल-कादरी ने नमाज अदा करवाई, जबकि खुतबा शहर काजी मौलाना अहमद अली शाह ने पढ़ा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने देश-प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की। इमाम ने अपने संदेश में कहा कि रमजान माह के 30 रोजों के बाद ईद का त्योहार इंसानियत, शांति और भाईचारे का प्रतीक है।

ईदगाह के मुख्य द्वार पर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ईदगाह कमेटी अध्यक्ष असलम खान दिलावर खानी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष गोपाल बालान, भाजपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अख्तर खान, समाजसेवी अलाउद्दीन खान, डॉ. जे.बी. खान, डॉ. एफ.एच. गोरी, डॉ. साजिद चौहान, हारून गोरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर धांधू सहित विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करता है। उन्होंने सभी से मिलजुलकर त्योहार मनाने और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि चूरू की धरती गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रही है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

ईद के मौके पर शहर की अन्य मस्जिदों नई ईदगाह सैयदना, आथूना मोहल्ला, गाजी खां का बास और मरकजी मस्जिद व्यापारियान में भी शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई। ईद से एक दिन पूर्व चांद दिखाई देने के साथ ही शहर में उत्साह का माहौल बन गया था। मस्जिदों में सजावट और बाजारों में देर रात तक खरीदारी की रौनक देखने को मिली।

Related Articles