दिव्यांगजनों को बैटरी चालित मोटरयुक्त त्रिचक्र वाहन वितरित, 90 लाभार्थियों को मिला सहारा
दिव्यांगजनों को बैटरी चालित मोटरयुक्त त्रिचक्र वाहन वितरित, 90 लाभार्थियों को मिला सहारा
झुंझुनूं : भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, जयपुर द्वारा अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित मोटरयुक्त त्रिचक्र वाहन वितरित किए गए। यह आयोजन इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, राजस्थान राज्य कार्यालय जयपुर की निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, झुंझुनूं के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान जिलेभर के 90 दिव्यांगजनों को त्रिचक्र वाहन प्रदान किए गए, जिससे उन्हें आवागमन में सुविधा और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू तथा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख मनोज गुप्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निगम के मुख्य महाप्रबंधक आशीष कुमार, उप महाप्रबंधक मालबिका दास, वरिष्ठ प्रबंधक सी.एल. मीना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन पुनिया, परिवीक्षा अधिकारी पवन कुमार वर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कुमार यादव, कनिष्ठ लेखाकार नेहा झाझड़िया, छात्रावास अधीक्षक सत्यवीर सीगड़ सहित अनेक अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की ओर से प्रभारी हरीश कुमार, ललित कुमार, सागर मोरवाल एवं अवनीश भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस योजना के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा लगभग 60 लाख रुपये की सीएसआर निधि उपलब्ध करवाई गई, जिसके माध्यम से दिव्यांगजनों को यह सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन विजय हिन्द जालिमपूरा द्वारा किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068951


