[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में बारिश से तैयार फसलें खराब:कटाई की तैयारी में जुटे किसानों को नुकसान, मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में बारिश से तैयार फसलें खराब:कटाई की तैयारी में जुटे किसानों को नुकसान, मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा

चूरू में बारिश से तैयार फसलें खराब:कटाई की तैयारी में जुटे किसानों को नुकसान, मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ा

चूरू : चूरू जिले में बदले मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले 2 दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण खेतों में तैयार फसलें खराब हो रही हैं।

वर्तमान में गेहूं, जौ, चना, सरसों और ईसबगोल जैसी फसलें कटाई के लिए तैयार थीं। कई किसान अनाज निकालने की तैयारी में थे, लेकिन बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। जिन किसानों ने फसल काट ली थी, उनका अनाज भीगने से खराब हो गया है, जिसे बचाने के लिए वे जुटे हुए हैं।

मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ गया है। शहरी क्षेत्रों में चूरू रोड और सरदारशहर बाइपास सहित कई निचले इलाकों में बरसाती पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बदले मौसम ने लोगों को एक बार फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है और पंखे थम गए हैं। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Related Articles