पट्टे नहीं मिलने पर दिव्यांग ने सौंपा ज्ञापन:तीन साल से नहीं मिला पट्टा, नगर परिषद पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
पट्टे नहीं मिलने पर दिव्यांग ने सौंपा ज्ञापन:तीन साल से नहीं मिला पट्टा, नगर परिषद पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
सरदारशहर : सरदारशहर के वार्ड नंबर 20 टांटिया का कुआं निवासी राजेश कुमार दीक्षित ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि पिछले तीन साल से अपने मकान के पट्टे के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
दीक्षित ने बताया कि उन्होंने 24 अगस्त 2023 को अपने मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया था। समिति द्वारा सभी डाॅक्यूमेंट्स की जांच के बाद 8 में से 7 सदस्यों ने अनुमोदन दे दिया था। 18 मार्च 2024 को 1500 रुपए की राशि भी जमा कर दी गई थी। इसके बाद पट्टा सभापति के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। हालांकि, इतने समय बाद भी उन्हें पट्टा नहीं मिला। राजेश कुमार दीक्षित 75 प्रतिशत दिव्यांग हैं, जिसके कारण उनके लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाना अत्यंत कठिन है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अधिकारी उन्हें अलग-अलग कारण बताकर टालते रहते हैं।
उन्होंने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द पट्टा दिलवाने की मांग की। इस ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, जिला कलेक्टर चूरू और शासन सचिव, डीएलबी जयपुर को भी भेजी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068514

