[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुलचास विद्यालय में पुस्तकालय नवाचार: सैकड़ों पुस्तकें भेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

दुलचास विद्यालय में पुस्तकालय नवाचार: सैकड़ों पुस्तकें भेंट

दुलचास विद्यालय में पुस्तकालय नवाचार: सैकड़ों पुस्तकें भेंट

मंडावा : मंडावा ब्लॉक के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दुलचास में शिक्षा क्षेत्र में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। अध्यापक सुनील बैरासर के सहयोग से ‘बुक्स फॉर ऑल ट्रस्ट’, नोएडा द्वारा विद्यालय को आकर्षक दीवार सज्जा सामग्री एवं बाल कहानियों की सैकड़ों पुस्तकें भेंट की गईं।

विद्यालय के संस्था प्रधान संदीप चाहर ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये पुस्तकें विद्यार्थियों के लिए रुचि एवं ज्ञान बढ़ाने का बेहतर माध्यम साबित होंगी। इससे बच्चों में पुस्तकालय के प्रति लगाव बढ़ेगा और पढ़ने की आदत का विकास होगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के नवाचार से विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण और अधिक सशक्त होगा तथा बच्चों को सीखने के लिए प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सदस्य मंजू, सरोज, ममता एवं संगीता उपस्थित रहीं।

Related Articles