[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवरात्र के प्रथम दिवस मां शाकंभरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, महेश बसावतिया ने लिया आशीर्वाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नवरात्र के प्रथम दिवस मां शाकंभरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, महेश बसावतिया ने लिया आशीर्वाद

नवरात्र के प्रथम दिवस मां शाकंभरी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, महेश बसावतिया ने लिया आशीर्वाद

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : नवरात्र के पावन पर्व के प्रथम दिवस पर क्षेत्र के प्रसिद्ध मां शाकंभरी धाम में श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश बसावतिया ने भी मां शाकंभरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में विद्वान पंडित पवन जी महाराज से आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रख्यात विद्वान पंडित केदार जी शर्मा के दर्शन कर स्वयं को सौभाग्यशाली बताया।

महेश बसावतिया ने कहा कि नवरात्र के प्रथम दिन मां के दरबार में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी की कृपा से समाज में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और माता के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर पुजारी सेवक महासंघ राजस्थान के झुंझुनूं जिला अध्यक्ष विनोद पुजारी, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पवन पुजारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मां के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles