ढाणी बाढांन में गणगौर मेले पर क्रिकेट टूर्नामेंट:उद्घाटन मैच में चरण सिंह नगर A ने ढाणी बाढांन B को 66 रन से हराया
ढाणी बाढांन में गणगौर मेले पर क्रिकेट टूर्नामेंट:उद्घाटन मैच में चरण सिंह नगर A ने ढाणी बाढांन B को 66 रन से हराया
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड की ढाणी बाढांन गांव में गणगौर मेले के उपलक्ष्य में ग्रामवासियों के सहयोग से क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कैप्टन इंद्र सिंह शेखावत ने फीता काटकर और गेंद खेलकर किया।
इस दौरान खेल मैदान पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि कैप्टन इंद्र सिंह शेखावत ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर अनुशासन और टीम भावना की ओर प्रेरित करती हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता जयपाल सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चरण सिंह नगर A और ढाणी बाढांन B की टीमों के बीच खेला गया। मैच में ढाणी बाढांन की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चरण सिंह नगर A की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 119 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढाणी बाढांन की टीम निर्धारित 8 ओवर में 53 रन ही बना सकी।
इस प्रकार, चरण सिंह नगर A ने 66 रन से शानदार जीत दर्ज की।मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। इस मुकाबले में रोहन सिंह और राहुल सिंह ने निर्णायक (अंपायर) की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर भीम सिंह (पूर्व थानेदार), शिवराज सिंह,जनक सिंह, नरेन्द्र सिंह,कैप्टन कप्तान सिंह, सुमित सिंह शेखावत, शैलेन्द्र सिंह,विशाल सिंह, दिनेश सिंह, राजवीर सिंह और सज्जन सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
ढाणी बाढांन गांव में गणगौर के पावन अवसर पर 21 मार्च को श्री जमवाय खेल मैदान में एक भव्य गणगौर मेले का भी आयोजन किया जाएगा। जयपाल सिंह शेखावत और शिवराज सिंह ने बताया कि मेले में घुड़दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 1100 रुपये और द्वितीय पुरस्कार 700 रुपये रखा गया है। कबड्डी प्रतियोगिता की एंट्री फीस 500 रुपये है, जिसमें विजेता टीम को 5100 रुपये और उपविजेता को 3100 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, कुश्ती प्रतियोगिता में 100 रुपये से 5100 रुपये तक की इनाम राशि रखी गई है तथा विभिन्न वर्गों में दौड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2067674


