[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में केसरिया वाहन रैली पर मुस्लिमों ने की पुष्पवर्षा:बावड़ी गेट मोड़ में फंसा डीजे, संत-महात्माओं ने पटाखे फोड़े, ड्रोन से निगरानी रही

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में केसरिया वाहन रैली पर मुस्लिमों ने की पुष्पवर्षा:बावड़ी गेट मोड़ में फंसा डीजे, संत-महात्माओं ने पटाखे फोड़े, ड्रोन से निगरानी रही

सीकर में केसरिया वाहन रैली पर मुस्लिमों ने की पुष्पवर्षा:बावड़ी गेट मोड़ में फंसा डीजे, संत-महात्माओं ने पटाखे फोड़े, ड्रोन से निगरानी रही

सीकर : सीकर में हिंदू नववर्ष पर केसरिया वाहन रैली निकाली गई। बारिश के कारण रैली एक घंटे देरी से रामलीला मैदान से शुरू हुई। रैली में शामिल मेगा डीजे दूजोद गेट और बावड़ी गेट पर फंस गया। युवाओं को उतारकर और बिजली के तार हटाकर निकाला गया। रैली की निगरानी ड्रोन से की गई। पूरे शहर को केसरिया परदों से सजाया गया।

मोचीवाड़ा पहुंचने पर निवर्तमान सभापति जीवण खां के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पुलिस ने रैली और मार्ग में आने वाले घरों की ड्रोन से निगरानी रखी। एएसपी डॉ. तेजपाल सिंह जादौन के साथ पुलिसकर्मी तैनात रहे।

रैली में भारत माता की झांकी और संत-महात्मा शामिल हुए। रैली घंटाघर, चांदपोल गेट, सालासर स्टैंड, बजाज रोड, तापड़िया बगीची, कल्याण सर्किल, बजरंग कांटा, 2 नंबर डिस्पेंसरी और कल्याणजी मंदिर होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।

युवक-युवतियां बाइकों पर केसरिया झंडे लगाकर शामिल हुए। पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, निवर्तमान सभापति जीवण खां समेत कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि रैली में शामिल हुए।

केसरिया वाहन रैली से जुड़ी PHOTOS..

रैली में छोटे बच्चे भी टॉय बाइक्स पर हुए शामिल
रैली में छोटे बच्चे भी टॉय बाइक्स पर हुए शामिल
सीकर शहर में निकल रही केसरिया वाहन रैली पर पुलिस ड्रोन से नजर बनाए हुए है। जाटिया बाजार के संवेदनशील इलाके में रैली के साथ ही घरों की छतों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
सीकर शहर में निकल रही केसरिया वाहन रैली पर पुलिस ड्रोन से नजर बनाए हुए है। जाटिया बाजार के संवेदनशील इलाके में रैली के साथ ही घरों की छतों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।
रैली में शामिल महाडीजे बावड़ी गेट के पास संकरी गली में फंस गया, फिर शंटिंग करके डीजे को निकाला गया।
रैली में शामिल महाडीजे बावड़ी गेट के पास संकरी गली में फंस गया, फिर शंटिंग करके डीजे को निकाला गया।

Related Articles