चिड़ावा में बीच सड़क कार सवार से मारपीट:युवक से 52 हजार रुपए भी लूटे, बिना नंबर की अर्टिका गाड़ी में आए थे बदमाश
चिड़ावा में बीच सड़क कार सवार से मारपीट:युवक से 52 हजार रुपए भी लूटे, बिना नंबर की अर्टिका गाड़ी में आए थे बदमाश
चिड़ावा : चिड़ावा बाईपास रोड पर देर शाम एक कार सवार युवक से मारपीट कर 52 हजार रुपए लूट लिए। पांच बदमाशों ने बिना नंबर की गाड़ी में आकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आज सामने आया है।
कार रुकवाकर बीच सड़क की मारपीट
चौधरी कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया- सोमवार देर शाम वह बाईपास स्थित अपने प्लॉट से कार से घर लौट रहे थे। मारूवा वाले कुएं से रविंद्र कॉलेज के बीच एक बिना नंबर की अर्टिका गाड़ी ने उनका पीछा करना शुरू किया। बदमाशों ने उनकी कार रुकवाई और गाड़ी से उतरते ही विक्रम के साथ मारपीट शुरू कर दी।
52 रुपए लूटकर फरार हुए बदमाश
बदमाशों ने विक्रम की कार में रखे 52 हजार रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। इस मारपीट में विक्रम की आंख के नीचे गंभीर चोट आई है। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय बदमाशों ने उसे पुलिस में मामला दर्ज न करवाने की धमकी भी दी।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी एसआई कैलाश चंद्र ने बताया- घटना की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2064786


