[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सिंघाना : कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर मीणा समाज ने बांटी मिठाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसिंघाना

झुंझुनूं-सिंघाना : कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर मीणा समाज ने बांटी मिठाई

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर मीणा समाज ने बांटी मिठाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-सिंघाना : सिंघाना कस्बे में रविवार को मीणा समाज द्वारा कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर मिठाई बांटकर व पटाखे छोडकर खुशिया मनाई । कार्यक्रम मीणा समाज की धर्मशाला में आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता मीणा समाज संरक्षक प्यारेलाल ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ पटाखे छोडकर किया गया। युवा नेता रवि मीणा के नेतृत्व में रविवार को मीणा समाज की धर्मशाला में कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर मिठाई बांटी गई। रवि मीणा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में बदलाव की रीत शुरू हो गई है बीजेपी शासन से सभी परेशान है इसका साक्षात उदाहरण कर्नाटक में देखा गया जहां पर कांग्रेस पार्टी ने बहुमत के साथ जीत हासिल की है, इसी प्रकार राजस्थान में भी फिर से कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी। वही सूरजगढ़ विधानसभा में भी कांग्रेस की ओर से श्रवण कुमार बहुमत के साथ विधायक बनेंगे।

इस अवसर पर श्रवण कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस मौके पर प्यारे लाल मीणा, किशन लाल मीणा, बाबूलाल, नत्थू लाल मीणा, रतिराम मीणा, मोहनलाल, सुभाष चंद, यादराम, घीसाराम, युवा नेता रवि मीणा, राकेश मीणा, जयप्रकाश, मनोज समेत समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77