[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत:JITO विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के लिए जन-जागरूकता अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत:JITO विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के लिए जन-जागरूकता अभियान

सरदारशहर में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत:JITO विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के लिए जन-जागरूकता अभियान

सरदारशहर : जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था JITO द्वारा आगामी 9 अप्रैल को विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य विश्वभर में शांति, सामंजस्य और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप करेंगे।

1 मार्च को सीएम ने किया था रवाना

इस आयोजन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) राजस्थान में नवकार कलश रथ यात्रा निकाल रहा है। प्रदेशभर में तीन रथों के माध्यम से यह यात्रा लोगों को नवकार महामंत्र के महत्व से जोड़ने का कार्य कर रही है। इस यात्रा को 1 मार्च को जयपुर में आयोजित जीतो टाउन प्रतिनिधि सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा धर्म ध्वजा दिखाकर रवाना किया गया था।

सरदारशहर में किया स्वागत

इसी क्रम में, 17 मार्च, 2026 को 12 बजे सरदारशहर के तेरापंथ भवन में नवकार कलश रथ का जैन समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के मंत्री राजीव दुगड़, उपाध्यक्ष विकास सुराणा, कोषाध्यक्ष गुलाब नाहटा, महिला मंडल अध्यक्षा शांति देवी चिंडालिया, तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष मोहित आंचलिया सहित समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

JTR गौरव सेठिया ने बताया कि JITO नवकार कलश रथ यात्रा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार कर रहा है और नवकार महामंत्र के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरणादायक प्रयास कर रहा है।

विश्व नवकार महामंत्र दिवस की जानकारी दी

समापन में, JTR राजीव दुगड़ ने विश्व नवकार महामंत्र दिवस की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 अप्रैल 2026 को तेरापंथ भवन में सुबह 8:01 बजे से 9:36 बजे तक नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप रखा गया है, जिसमें संपूर्ण समाज को भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद वृहद मंगल पाठ सुनाकर रथ को रवाना किया गया।

Related Articles