5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ मामले में 15 महीने से था फरार
5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ मामले में 15 महीने से था फरार
नवलगढ़ : गोठड़ा पुलिस ने घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में करीब 15 माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोटपुतली-बहरोड़ क्षेत्र से पकड़ा गया। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में और वृताधिकारी नवलगढ़ महावीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सुभाषचंद सामोता के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर 2024 को परिवादी श्रवण सिंह निवासी रामरायका की ढाणी, बागोरिया की ढाणी ने रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया था कि शाम करीब 4:30 बजे पांच कैंपर गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने उनके घर में घुसकर सरियों, लाठियों और पत्थरों से हमला किया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए श्रवण सिंह के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें पैरों और पेट में चोटें आईं। साथ ही, आरोपियों ने दोबारा आकर घर जलाने और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
इस मामले में पुलिस ने पूर्व में भी कई नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी राहुल कुमार मीणा निवासी टोडपुरा पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने तलाश के दौरान उसे कोटपुतली-बहरोड़ क्षेत्र से दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुभाषचंद सामोता, एचसी बुलेश, एचसी किरण, एचसी दिनेश कुमार (डीएसटी), एचसी दामोदर, कांस्टेबल दिनेश कुमार, बाबूलाल और राजेश कुमार की टीम शामिल रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061571


