[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टोल के विरोध में 20वें दिन भी धरना:15 मार्च को सरकार का पुतला जलाने की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

टोल के विरोध में 20वें दिन भी धरना:15 मार्च को सरकार का पुतला जलाने की चेतावनी दी

टोल के विरोध में 20वें दिन भी धरना:15 मार्च को सरकार का पुतला जलाने की चेतावनी दी

सादुलपुर : सादुलपुर में टोल संघर्ष समिति का धरना शुक्रवार को 20वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए 15 मार्च को धरना स्थल पर सरकार का पुतला जलाने की चेतावनी दी है।

अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष कुरड़ाराम दमिवाल ने बताया कि टोल संघर्ष समिति का धरना लगातार चल रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

टोल को बताया अवैध

नौजवान सभा के जिला महासचिव अजीत सिंह पूनिया ने कहा कि धरने को 20 दिन हो चुके हैं, फिर भी पीडब्ल्यूडी विभाग के पास टोल के वैध होने से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे स्पष्ट होता है कि टोल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। पूनिया ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं किया, तो 15 मार्च को धरना स्थल पर सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस धरने में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान और नौजवान शामिल हुए। इस दौरान कॉमरेड प्रभु दयाल गोयल, कॉमरेड रामसिंह, रामनिवास लाम्बा, असगर खान, नरेंद्र ढाका, राजबीर कुलहरि, मेवा सिंह स्वदेशी, धनसिंह पूनिया, राजकुमार जांगिड़, संदीप गोस्वामी, दिनेश नेशल, विजय सिंह धायल, सतपाल सिंह, हवासिंह, राजेंद्र और रिछपाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles