[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोहल्ला नायकान में सड़क चौड़ाईकरण की तैयारी, 30 फीट चौड़ाई के लिए लगाए जाएंगे निशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मोहल्ला नायकान में सड़क चौड़ाईकरण की तैयारी, 30 फीट चौड़ाई के लिए लगाए जाएंगे निशान

मोहल्ला नायकान में सड़क चौड़ाईकरण की तैयारी, 30 फीट चौड़ाई के लिए लगाए जाएंगे निशान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : शहर में बढ़ते यातायात दबाव और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद सीकर द्वारा सड़क चौड़ाइकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार मोहल्ला नायकान क्षेत्र में फतेहपुर रोड़ से डॉक्टर बुटालिया, पाबुजी मंदिर होते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय तक मार्ग को चौड़ा करने की कार्रवाई की जाएगी। इस मार्ग पर बढ़ते यातायात और जनहित को देखते हुए सड़क के मध्य से 15-15 फीट दोनों ओर माप लेकर कुल 30 फीट चौड़ाई निर्धारित करने के लिए निशान लगाए जाएंगे।

नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग के चौडाईकरण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा तथा यातायात दबाव कम होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि शहर के विकास और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद लगातार सड़क चौड़ाईकरण और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह कार्य व्यापक जनहित से जुड़ा हुआ है, इसलिए सभी नागरिक इसमें सहयोग करें, ताकि शहर का विकास सुचारु रूप से आगे बढ़ सके और लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सकें।

इस कार्रवाई के दौरान नरेन्द्र कुमार नट (अतिक्रमण प्रभारी), सहायक अभियंता वाजिद अहमद, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा, मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह लद्धड़, प्रवर्तन दस्ता टीम, संबंधित जोन प्रभारी तथा नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles