[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डांगर में दो नए कक्षा कक्षों के निर्माण का हुआ शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डांगर में दो नए कक्षा कक्षों के निर्माण का हुआ शुभारंभ

भाजपा नेता दहिया के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित, शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कदम

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : शनिवार को भाजपा नेता दहिया के आतिथ्य में उनके पैतृक गांव डांगर में राजकीय विद्यालय के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत दो नए कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और विद्यालय परिवार की मौजूदगी में निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान दहिया ने राज्य सरकार द्वारा कक्षा कक्षों की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नए कक्षा कक्ष बनने से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और विद्यालय में बढ़ती छात्र संख्या को देखते हुए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मान सिंह डांगी, हेतराम लमोरिया, रामनिवास शर्मा, बिशनलाल गुरुजी, जय सिंह राजपूत सहित अन्य गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कदम बताते हुए सरकार का धन्यवाद किया।

Related Articles