सरदारशहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल:जबड़े की हड्डी टूटी, जयपुर रेफर; अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से घुसी बाइक
सरदारशहर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल:जबड़े की हड्डी टूटी, जयपुर रेफर; अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से घुसी बाइक
सरदारशहर : सरदारशहर-चूरू मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर शाम 8 बजे एक सड़क हादसा हो गया। महावीर होटल और विनायक एग्रीकल्चर स्टोर के पास आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही मोटरसाइकिल उससे टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार राकेश शेखू (43) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में राजगढ़ के सेऊवा निवासी राकेश शेखू के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद शिक्षक लालचंद गोदारा ने घायल को अपनी निजी गाड़ी से उप जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. किशनलाल सिहाग और डॉ. संदीप बिजारणिया ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. बिजारणिया ने बताया कि जबड़े की हड्डी बुरी तरह प्रभावित होने के कारण प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता है। सरदारशहर उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राकेश को जयपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, राकेश शेखू आजाद नगर से सरदारशहर स्थित कच्चा बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे राकेश अपनी बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाए और ट्रॉली में जा घुसे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2054212


