[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रमजान के तीसरे जुमे की नमाज में मस्जिदों में उमड़ा नमाजियों का सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रमजान के तीसरे जुमे की नमाज में मस्जिदों में उमड़ा नमाजियों का सैलाब

रमजान के तीसरे जुमे की नमाज में मस्जिदों में उमड़ा नमाजियों का सैलाब

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

इस्लामपुर : इन दिनों रमजान का पाक व मुकद्दस महीना चल रहा है। शुक्रवार को रमजान के मुकद्दस महीने के तीसरे जुम्मे की नमाज को लेकर मुस्लिम भाइयों में बेहद उत्साह नजर आया। गर्मी को देखते हुए मस्जिदों में कूलर और पंखों की विशेष व्यवस्था की गई। जुमे की नमाज के लिए बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी जुमे की नमाज़ को लेकर उत्साहित नजर आए। जामा मस्जिद में जुमे की नमाज मौलाना अकबर अली व मदीना मस्जिद में जुमे की नमाज मौलाना उमर ने अदा करवाई। नमाज से पहले मौलाना अकबर अली ने अपनी तकरीर में लोगों को ऐतकाफ की फजीलत ओर जकात के बारे में विस्तार से बताया और जरूरतमंदों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने की बात कही। उन्होंने बताया कि वो लोग खुशनसीब होते हैं जिनको रमजान का मुकद्दस महीना नसीब होता है। इसलिए हमें इस महीने में रब की राजा के लिए खूब-खूब इबादत करनी चाहिए। दुनिया व आखिरत में कामयाबी चाहते हो तो इस महीने की कद्र करो ओर इबादतें कर रब की खुशनूदी हासिल करो। रमजान में जुमे का विशेष महत्तव होने के कारण बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों ने भी जुमे का रोजा रखकर शाम को परिजनों के साथ इफ्तार किया। लोग दिनभर गरीबों और मिस्किनों की मदद करते नजर आए।

Related Articles