चिड़ावा में सब्जी ठेला चालक से मारपीट:बुलेरो टच होने पर विवाद, दुकानदारों ने किया बीच-बचाव
चिड़ावा में सब्जी ठेला चालक से मारपीट:बुलेरो टच होने पर विवाद, दुकानदारों ने किया बीच-बचाव
चिड़ावा : चिड़ावा शहर के पुरानी तहसील रोड स्थित कनोड़िया कॉम्प्लेक्स के सामने एक सब्जी ठेला चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना बुलेरो गाड़ी के ठेला चालक को छू जाने के बाद हुए विवाद के कारण हुई। जानकारी के अनुसार, गाड़ी टच होने पर पहले मौके पर कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद, संबंधित व्यक्ति दोबारा घटनास्थल पर पहुंचा और ठेला चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस अचानक हुई घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आस-पड़ोस के दुकानदार मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक छोटी सी बात पर विवाद बढ़ गया, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था।
इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। वहीं, व्यापारियों ने ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2052260

