[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर-लक्ष्मणगढ़ : गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या:सहेली ने फोन कर बुलाया था घर, तीन साथियों के किया हवाले; चाचा ने दर्ज कराया मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर-लक्ष्मणगढ़ : गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या:सहेली ने फोन कर बुलाया था घर, तीन साथियों के किया हवाले; चाचा ने दर्ज कराया मामला

गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या:सहेली ने फोन कर बुलाया था घर, तीन साथियों के किया हवाले; चाचा ने दर्ज कराया मामला

सीकर-लक्ष्मणगढ़ : गैंगरेप के बाद छात्रा की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। लड़की अपने ननिहाल में रहती थी। चाचा का आरोप है कि भतीजी की सहेली और उसके परिवार ने फंसाकर लड़कों के हवाले किया। घटना के परिवार ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

मामला सीकर के लक्ष्मणगढ़ का है। रामगढ़ निवासी लड़की के चाचा ने पुलिस को बताया कि भतीजी की सहेली ने 11 मई को सुबह 10 बजे फोन करके उसे अपने घर बुलाया था। उसके बाद भतीजी अपनी सहेली के घर चली गई। सहेली के घर पहले से तीन लड़के बैठे थे।

पहले भी कर चुके परेशान, बुजुर्गों ने की थी समझाइश

सहेली के घर वालों ने भतीजी को ज्यूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। उसके बाद लड़के भतीजी को बाइक से रिसोर्ट पर ले गए। युवकों ने रिसोर्ट में भतीजी के साथ गैंगरेप कर धारदार हथियार से हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि लड़के भतीजी को आए दिन फोन करके परेशान करते थे। जिससे वह काफी परेशान थी। कई बार बड़े बुजुर्गों की समझाइश के बाद भी युवक नहीं माने।

लड़की के परिवार को थाने के बाहर रखा, हंगामा

रामगढ़ से लक्ष्मणगढ़ पहुंचे परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा किया। परिवार के लोगों का कहना था कि पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया था। वहीं लड़कों के परिवार को अंदर बैठाया था। रात्रि 10 बजे लक्ष्मणगढ़ थाने में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के चाचा ने मामला दर्ज करवाया है। शव को लक्ष्मणगढ़ के राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मामले की जांच लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपधीक्षक श्रवण कुमार झोरड कर रहे हैं।

लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। समझाइश के बाद 5 मिनट बाद ही रास्ता खोल दिया गया।
लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। समझाइश के बाद 5 मिनट बाद ही रास्ता खोल दिया गया।

5 मिनट के लिए हाईवे किया जाम

मामला दर्ज होने क बाद शुक्रवार सुबह पीड़ित पक्ष के रामगढ़ शेखावाटी और फतेहपुर में रहने वाले लोग लक्ष्मणगढ़ थाने पहुंचे। जहां पर डीएसपी के साथ बातचीत हुई। बातचीत सफल नहीं होने पर सैकड़ों लोग लक्ष्मणगढ़ थाने के अंदर ही धरना देकर बैठ गए। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि FIR में कुल 4 आरोपी थे। जिनमें से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। 2 को राजनीतिक दबाव के चलते गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है जब तक 2 लोगों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक मृतका का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा।

पीड़ित पक्ष के लोगों ने पुलिस के अधिकारी से कहा कि अगर दो अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मजबूरन हाईवे जाम करना पड़ेगा। एक घंटे का दिया समय पूरा होने के बाद लोग हाइवे पर पहुंच गए और 5 मिनट के लिए हाईवे को जाम किया। जिसके बाद लोगों ने समझाइश तो फिर से हाईवे को वापस शुरू करवाया गया।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और पालिका अध्यक्ष के खिलाफ लगाए नारे

पीड़ित पक्ष के लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा और लक्ष्मणगढ़ के नगर पालिका अध्यक्ष मुस्तफा कुरैशी के खिलाफ नारे लगाए। वहीं पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet