[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बदबूदार पानी से बसंत विहार में रोष, शिकायत के बावजूद समाधान नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बदबूदार पानी से बसंत विहार में रोष, शिकायत के बावजूद समाधान नहीं

बदबूदार पानी से बसंत विहार में रोष, शिकायत के बावजूद समाधान नहीं

सीकर : शहर के बसंत विहार क्षेत्र में पिछले तीन-चार महीनों से गंदा व बदबूदार पेयजल सप्लाई होने से क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है। गली नंबर 4 से लेकर आगे की गलियों तक अनेक घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है, जिससे लोगों को पेट दर्द सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी संजना संजय शर्मा ने बताया कि समस्या को लेकर राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसका परिवाद क्रमांक 112506524922909 है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत का प्रस्तावित निस्तारण “रद्द” दिखाया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर समस्या जस की तस बनी हुई है। इससे क्षेत्रवासियों में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। दूषित पानी के कारण बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिससे परिवारों में चिंता का माहौल है।

युवा कार्यकर्ता नवीन बूटोलिया ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रवासी कल जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन का मार्ग भी अपनाया जा सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles