[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष विक्रमसिंह शेखावत का निधन:पैतृक गांव बनगोठड़ी में होगा अंतिम संस्कार, सूरत में हुआ निधन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष विक्रमसिंह शेखावत का निधन:पैतृक गांव बनगोठड़ी में होगा अंतिम संस्कार, सूरत में हुआ निधन

राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष विक्रमसिंह शेखावत का निधन:पैतृक गांव बनगोठड़ी में होगा अंतिम संस्कार, सूरत में हुआ निधन

झुंझुनूं : सूरत के प्रवासी राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष विक्रमसिंह शेखावत का मंगलवार, 3 मार्च 2026 को हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से सूरत के कपड़ा बाजार और राजस्थान के झुंझुनूं जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

विक्रमसिंह शेखावत सोमवार रात तक सूरत में राजस्थान युवा संघ द्वारा आयोजित फागोत्सव के समापन समारोह का नेतृत्व कर रहे थे। कार्यक्रम की सफलता के बाद अगले ही दिन मंगलवार दोपहर को उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत सूरत के नई सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिल्ली से गांव देर रात पहुंचेगा पार्थिव देह

FOSTTA (फेडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन) के चेयरमैन और उनके करीबी साथी कैलाश हाकिम स्वयं उनके पार्थिव देह को हवाई मार्ग से सूरत से दिल्ली लेकर पहुंचे हैं। दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा उनका शव देर रात तक उनके पैतृक गांव बनगोठड़ी (झुंझुनूं) पहुंचेगा। कैलाश हाकिम ने बताया कि समाज के इस प्रिय नेता का अंतिम संस्कार कल, बुधवार (4 मार्च) की सुबह गांव में ही किया जाएगा।

विक्रमसिंह शेखावत मात्र 8वीं कक्षा तक की शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद, उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और सूझबूझ से सूरत के टेक्सटाइल हब में ‘संत्रज’ (Santraj) ब्रांड के नाम से अपना बड़ा व्यापार खड़ा किया। वे केवल खुद सफल नहीं हुए, बल्कि उन्होंने सैकड़ों राजस्थानी युवाओं को उद्यमी बनने और व्यवसाय स्थापित करने में प्रत्यक्ष मदद की।

सामाजिक नेतृत्व और महत्वपूर्ण पद : वे सूरत में प्रवासी राजस्थानियों के सबसे सक्रिय चेहरों में से एक थे। उनके पास कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां थीं।

अध्यक्ष: राजस्थान युवा संघ, सूरत (ट्रस्ट)।

जिला अध्यक्ष: लघु उद्योग भारती, सूरत इकाई।

प्रमुख नेता: राजस्थान समाज, सूरत।

राजस्थानी संस्कृति के ध्वजवाहक विक्रमसिंह शेखावत ने सूरत की धरती पर राजस्थानी संस्कृति को जीवित रखने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। घूमर डांस का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से लेकर बड़े स्तर पर फागोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में उनकी मुख्य भूमिका रहती थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62