[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू जीवन में अनुशासन सर्वोपरि, अनुसुइया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू जीवन में अनुशासन सर्वोपरि, अनुसुइया

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू जीवन में अनुशासन सर्वोपरि, अनुसुइया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं :  राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनू के तत्वावधान में आयोजित स्काउट यूनिट लीडर बेसिक कोर्स के पहले दिन जिला मुख्य आयुक्त एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमतीअनुसुइया ने शिविर का औचक निरीक्षण किया एवम् आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन सर्वोपरि है। अनुशासन से निरंतर आगे बढ़ा जा सकता है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की कला सिखाती हैं। यहां बालक बालिकाओं का सर्वांगीण विकास किया जाता है।

प्रोग्राम ऑफिसर समसा डॉ नवीन ढाका एवम मनोज मूंड ने स्काउट गाइड की महत्त्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्काउटिंग विश्व का सबसे बड़ा वर्दीधारी संगठन है। शिविर में 50 से अधिक विधालयो के शिक्षक स्काउट गाइड की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनुसुइया ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाए तथा इनके संधारण की जिम्मेदारी स्काउट्स गाइड्स को दी।

सी ओ स्काउट महेश कलावत ने बताया कि इस अवसर पर जिला कमिश्नर व्यवस्क संसाधन प्रहलाद राय जांगिड़, सी ओ गाइड सुभिता महला, रामानंद आजाद, रामदेव सिंह गढ़वाल,शिव प्रसाद वर्मा, राजेश कुमार, मक्खन लाल, मुरारी लाल माली सहित अनेक विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet