[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-बुहाना : जन चेतना संदेश समारोह 14 को, जिम्मेदारी सौंपी:जन चेतना संदेश समारोह की पूर्व तैयारियों को लेकर बुहाना में हुई बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबुहानाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-बुहाना : जन चेतना संदेश समारोह 14 को, जिम्मेदारी सौंपी:जन चेतना संदेश समारोह की पूर्व तैयारियों को लेकर बुहाना में हुई बैठक

जन चेतना संदेश समारोह 14 को, जिम्मेदारी सौंपी:जन चेतना संदेश समारोह की पूर्व तैयारियों को लेकर बुहाना में हुई बैठक

झुंझुनूं-बुहाना : सामाजिक समरसता एवं सद्भावना को लेकर सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमनाथ महाराज के सानिध्य में 14 मई को झुंझुनूं स्थित बंधे के बालाजी पर आयोजित जन चेतना संदेश महाकुंभ की पूर्व तैयारियों को लेकर बुहाना में संचालित बाबा उम्मद सिंह पीजी महाविद्यालय में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया रहे।

विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद संतोष अहलावत, बुहाना पूर्व प्रधान नीता यादव, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार से राष्ट्र विरोधी ताकतें जातीयता के आधार पर हिन्दू समाज को आपस में बांटकर देश को कमजोर करना चाहती है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूरजगढ़ कांग्रेस पूर्व विधायक श्रवण कुमार पर नाराजगी जताते हुए बताया कि कुछ भी पद पर नहीं होते हुए भी गांवों के लोगों को उद्घाटन के नाम पर फीता काटकर पागल बनाने का काम किया जा रहा है। जिसका जवाब जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में देगी।

बैठक का मंच संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर ने किया। बैठक में सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, पचेरी मंडल अध्यक्ष सतवीर दौराता, कुहाड़वास मंडल अध्यक्ष महेंद्र जांगिड़, सिंघाना मंडल अध्यक्ष सचिन गुप्ता, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, सरपंच नीरू यादव, पंचायत समिति सदस्य वर्षा सोमरा, युवा नेता सतीश गजराज, युवा नेता विकास भालोठिया, सुभाष यादव खादवा, राजेश रांगेय, रामोतार धौलिया, गिरवर सिंह नरूका, जसवंत यादव, रमेश भालोठिया, बुहाना सरपंच दशरथ सिंह तंवर, हनुमान सिंह यादव, हरिसिंह कुलहरि, राजेंद्र सैनी, ओमप्रकाश ढाणी भालोठ, दारासिंह, ओमप्रकाश खांदवा मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet