[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में मुख्य मार्ग पर कचरे का ढेर लगा:बदबू से राहगीर और ग्रामीण परेशान, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में मुख्य मार्ग पर कचरे का ढेर लगा:बदबू से राहगीर और ग्रामीण परेशान, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

डाडा फतेहपुरा में मुख्य मार्ग पर कचरे का ढेर लगा:बदबू से राहगीर और ग्रामीण परेशान, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा

खेतड़ी नगर : खेतड़ी उपखंड के ग्राम डाडा फतेहपुरा में मुख्य मार्ग पर भारी मात्रा में कचरा फैला हुआ है। नालपुर से बस स्टैंड के पास, बाबूलाल बागड़ी के घर के पीछे जाने वाले रास्ते पर यह गंदगी जमा है। इससे क्षेत्र में तीव्र दुर्गंध फैल रही है, जिससे राहगीरों और स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है।

यह मार्ग गांव का आने-जाने का प्रमुख रास्ता है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जगह-जगह पड़े कचरे के ढेर न केवल बदबू फैला रहे हैं, बल्कि बीमारियों को भी न्योता दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत साफ-सफाई का संदेश दिया जा रहा है। ऐसे में ग्राम स्तर पर इस अभियान की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र सफाई नहीं करवाई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इससे आमजन को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत प्रभाव से सफाई करवाने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles