श्याम मित्र मंडल की 31वीं पदयात्रा रवाना:61 श्याम भक्त खाटू नगरी के लिए प्रस्थान
श्याम मित्र मंडल की 31वीं पदयात्रा रवाना:61 श्याम भक्त खाटू नगरी के लिए प्रस्थान
बबाई : श्याम मित्र मंडल बबाई की 31वीं पदयात्रा बुधवार को संतोषी माता मंदिर से खाटू धाम के लिए रवाना हुई। मंडल अध्यक्ष सुशील मावंडिया के नेतृत्व में 61 श्याम भक्त एक समान पोशाक पहने, हाथों में पीले श्याम निशान लेकर खाटू नगरी के लिए प्रस्थान किया।
यात्रा से पूर्व, पंडित शंकर लाल मिश्रा के सान्निध्य में ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 5:15 बजे निशानों की पूजा-अर्चना की गई। मंडल अध्यक्ष सुशील मावंडिया, मुकेश मावंडिया, उमेश गुप्ता, राकेश मावंडिया और अन्य सदस्यों ने इसमें भाग लिया। सभी श्याम भक्तों ने मंगलाचरण करते हुए श्याम बाबा और बालाजी महाराज की आरती उतारी।
आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद, सुबह 6:15 बजे सभी श्याम भक्त श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए, हाथों में निशान लेकर डीजे पर श्याम धुनों पर नाचते-गाते हुए खाटू नगरी के लिए रवाना हुए।
पदयात्रियों का बबाई कस्बे के निवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर स्वागत किया। कस्बे के नगर देव बावड़ी वाले बालाजी धाम पर मंडल के सदस्यों ने वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बालाजी को निशान अर्पित किए, जिसके बाद वे अपने गंतव्य स्थान खाटू नगरी की ओर बढ़े।
इस पदयात्रा में सुशील मावंडिया, उमेश गुप्ता, राकेश मावंडिया, मनीष सोनी, यश शर्मा, गणेश सैन, कैलाश चंद सैनी, बंटी सैनी, मुकेश मावंडिया, गणेश पटवारी, चेतराम गुर्जर, प्रदीप हरितवाल, देवेंद्र गुप्ता, राजेंद्र सिराधना, गौतम सैनी, सचिन तिवाड़ी, दिलीप लांबा, रामा अग्रवाल, इंद्रराज सिराधना, राकेश सोनी, कालू मावंडिया, वंश शर्मा, कार्तिक जांगिड़, नंदकिशोर पटवारी, सोमेश्वर लाटा, राजेश लाटा सहित श्याम मित्र मंडल के सदस्य और कस्बेवासी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044255


