रींगस में सूने मकान में हुई चोरी:लाखों के आभूषण और नगदी लेकर हुए फरार, भतीजे की शादी में शामिल होने गया था परिवार
रींगस में सूने मकान में हुई चोरी:लाखों के आभूषण और नगदी लेकर हुए फरार, भतीजे की शादी में शामिल होने गया था परिवार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस में चोरों ने एक सूने मकान पर धावा बोल दिया। चोर घर से लाखों के आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना श्रीमाधोपुर सड़क मार्ग पर स्थित श्याम नगर क्षेत्र की है। जिसके बाद पीड़ित ने मंगलवार रात को रींगस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित सुभाष सैमी ने बताया कि 23 फरवरी को भाई के बेटे की शादी थी । जिसमें शामिल होने के लिए वह 17 फरवरी को परिवार के साथ गया था। वहीं 20 फरवरी को वह मकान संभालने के लिए भी आया था, तब तक मकान में चोरी नहीं हुई थी। वहीं अचानक मंगलवार (24 फरवरी) को सुबह पड़ोसियों ने फोन कर मकान के ताले टूटने की सूचना दी। सूचना मिलने पर परिवार सहित वह मौके पर पहुंचे और सामान संभाला तो देखा कि सास शकुंतला देवी, बहु रजनी और रेखा के जौल्या, हार, मांग टीके, कानों के बाले, टोपस, अंगूठियां और चांदी की पायजेब सहित अन्य आभूषण चोरी हो गए थे। साथ ही घर से 2 लाख 55 हजार 400 रुपए की नगदी भी गायब थी।

सुभाष सैनी ने बताया कि चोरी हुई नगदी में से 2 लाख 20 हजार रुपए शादी के खर्च के लिए उधार लिए गए थे, जबकि 55 हजार 400 रुपए पहले से घर में रखे हुए थे। चोरों ने मकान के कमरों के ताले तोड़े और फिर कमरों में रखी अलमारियों व बक्सों को तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चुरा लिए थे।
रींगस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से दी गई सूचना के आधार पर मौके का मुआयना किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044221


