[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू की दो मुक्केबाजों को सरकारी नौकरी मिली:कनिष्ठ सहायक के पद पर हुई नियुक्ति, राज्य-राष्ट्रीय स्तर के खेलों में जीते हैं पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू की दो मुक्केबाजों को सरकारी नौकरी मिली:कनिष्ठ सहायक के पद पर हुई नियुक्ति, राज्य-राष्ट्रीय स्तर के खेलों में जीते हैं पदक

चूरू की दो मुक्केबाजों को सरकारी नौकरी मिली:कनिष्ठ सहायक के पद पर हुई नियुक्ति, राज्य-राष्ट्रीय स्तर के खेलों में जीते हैं पदक

चूरू : चूरू जिले की दो महिला मुक्केबाजों, नेहा और सुनीता को खेल कोटे से सरकारी नौकरी मिली है। द्रोणाचार्य नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी की इन मुक्केबाजों को राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिक सेवा में कनिष्ठ सहायक (LDC) के पद पर नियुक्त किया गया है। नेहा 54-57 किलो भार वर्ग और सुनीता 48-51 किलो भार वर्ग में खेलती हैं। दोनों बघेला, राजगढ़, चूरू की निवासी हैं और उन्होंने राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खेलों में पदक जीते हैं।

चूरू जिला बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष मनोज पूनिया ने बताया कि राजस्थान से बॉक्सिंग कोटे के तहत कुल पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें से दो अकेले चूरू जिले की मुक्केबाज हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर राजस्थान राज्य बॉक्सिंग संघ और चूरू जिला बॉक्सिंग संघ ने द्रोणाचार्य अवार्डी अनूप कुमार बघेला को बधाई दी। खेल प्रेमियों और संघ के कार्यकारिणी सदस्यों ने भी मुक्केबाजों के परिजनों को शुभकामनाएं दीं। एकेडमी में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।

इस दौरान अधिवक्ता ओमप्रकाश, प्राचार्य राजकुमार, प्रदीप सहारन, डॉ. राजकुमार फगेड़िया, मुस्ताक चौहान, पूर्व पार्षद रहमान गौरी और चरण सिंह गढ़वाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker