जिले में एसआईआर अभियान की अंतिम सूची का प्रकाशन
जिले में 934983 पुरुष, 835468 महिलाएं तथा 8 ट्रांसजेंडर सहित 1770459 मतदाता शामिल
झुंझुनूं : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए मतदाता सूचियां के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आईआर) कार्यक्रम के तहत 4 नवंबर 2025 से 11 दिसंबर 2025 तक गणना चरण के उपरांत दिनांक 16.12.2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था, जिसमें झुंझुनू जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1731950 थी।
जिले में विधानसभा मतदाताओं की संख्या
पिलानी विधानसभा क्षेत्र मे 127912 पुरुष, 115464 महिलाएं एवं 1 ट्रांसजेंडर सहित 243377 कुल मतदाता रहेंगे। इसी प्रकार सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 145606 पुरुष, 129900 महिलाओ सहित 275506 मतदाता रहेंगे। झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में 138688 पुरुष, 125053 महिला एवं 2 ट्रांसजेंडर सहित 263743 मतदाता रहेंगे। इसी प्रकार मंडावा विधानसभा क्षेत्र में 127372 पुरुष, 115722 महिलाएं एवं 1 ट्रांसजेंडर सहित कुल 243095 मतदाता रहेंगे। नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 144513 पुरुष, 129400 महिलाएं तथा 2 ट्रांसजेंडर सहित 273915 मतदाता पंजीकृत रहेंगे। उदयपुरवाटी में 133044 पुरुष, 117329 महिलाएं एवं 2 ट्रांसजेंडर सहित 250375 मतदाता रहेंगे। खेतड़ी में 117848 पुरुष, 102600 महिला सहित 220448 कुल मतदाता रहेंगे। जिले में 934983 पुरुष, 835468 महिलाएं तथा 8 ट्रांसजेंडर सहित 1770459 मतदाता रहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 16 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक दावे आपत्तियां प्राप्त किए गए। इस अवधि में जिले में 49621 फॉर्म 6/6 ए, 9337 फॉर्म 7 तथा 19235 फॉर्म 8 प्राप्त हुए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरन अधिकारी द्वारा दावे एवं पत्तियां हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची में फॉर्म 9, 10, 11, 11 ए और 11 बी में तैयार की गई ओर ऐसी सूचियां को नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया, जिसमें 1731950 मतदाताओं में 2.22% वृद्धि के उपरांत कुल मतदाताओं की संख्या 1770459 हो चुकी है। उक्त सूचिया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है तथा कोई भी मतदाता इस सूची में अपना नाम ऑनलाइन एपिक सर्च के माध्यम से देख सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी बैठक आयोजित कर जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाना, हटाना, प्रविष्टि में संशोधन एक अनवरत प्रक्रिया है जो सतत जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040348


