[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में जीणमाता मंदिर में चांदी के छत्र-नकदी चोरी:8 किलो चांदी, सोने के सिक्के और 80 हजार कैश गायब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में जीणमाता मंदिर में चांदी के छत्र-नकदी चोरी:8 किलो चांदी, सोने के सिक्के और 80 हजार कैश गायब

मंदिर से 8 किलो चांदी, 20 ग्राम सोना चोरी:घांघू में दानपात्र से 80 हजार नकद भी ले गए अज्ञात चोर, रिपोर्ट दर्ज

चूरू : चूरू के घांघू गांव स्थित जीणमाता मंदिर में चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और चांदी के छत्र, सोने के सिक्के और दानपात्र से नकदी लेकर फरार हो गए।

इस संबंध में घांघू निवासी 27 वर्षीय नवीन कुमार शर्मा ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता नंदलाल शर्मा मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं। रोजाना की तरह जब वे सुबह मंदिर पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर देखने पर मंदिर से सामान गायब पाया गया।

मंदिर प्रबंधक सिम्मी राठौर को चोरी की सूचना दी गई। जांच में सामने आया कि चोर लगभग 8 किलो वजन के चांदी के 8 बड़े छत्र, कुछ सोने के सिक्के और दानपात्र से करीब 80 हजार रुपए नकद चुरा ले गए। सदर थाना पुलिस ने नवीन कुमार शर्मा की रिपोर्ट के आधार पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad