[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में शताब्दी रक्तदान शिविर:100 यूनिट से ज्यादा रक्त एकत्रित, पंच परिवर्तन पर चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में शताब्दी रक्तदान शिविर:100 यूनिट से ज्यादा रक्त एकत्रित, पंच परिवर्तन पर चर्चा

चिड़ावा में शताब्दी रक्तदान शिविर:100 यूनिट से ज्यादा रक्त एकत्रित, पंच परिवर्तन पर चर्चा

चिड़ावा : चिड़ावा में लक्ष्मण सिंह भैयाजी सेवा संस्थान ने श्री गुरुजी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक शताब्दी रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत कार्यालय प्रमुख सत्यनारायण और कर्नल सुरेश जांगिड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। शताब्दी वर्ष के अवसर पर, समाज के सहयोग से कुल 100 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया।

पंच परिवर्तन विषय पर चर्चा

शिविर के दौरान ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर भी चर्चा की गई और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। संस्थान के सचिव सुनील सिद्धड़ ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

इस आयोजन में डीएसएम अस्पताल ने भी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर विभाग संचालक अशोक सिंह, जिला संचालक अनिल गुप्ता, सहसंचालक संदीप जोशी, सह जिला कार्यवाह उमराव सिंह, जिला प्रचारक कुमार योगेश, सुनील सिद्धड़, अनिल शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक और समाजबंधु उपस्थित थे।

Related Articles