[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का किया अवलोकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का किया अवलोकन

आयुर्वेद चिकित्सालय में व्यवस्थाएं देखीं, मरीजों को बेहतर सुविधा देने के दिए निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अभिषेक सुराणा ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रतिभा नगर में संचालित राजकीय एकीकृत जिला आयुष चिकित्सालय में आयोजित अंतरंग क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने कहा कि आयुर्वेद केवल रोग उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन पर आधारित समग्र जीवन पद्धति है। आयुर्वेद में वैज्ञानिक आधारों पर रोगों की रोकथाम एवं उपचार किया जाता है। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक मरीज को सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति विश्व की प्राचीनतम और लाभकारी प्रणालियों में से एक है। विभाग द्वारा संचालित विभिन्न उपचार पद्धतियों एवं योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए, ताकि अधिकाधिक लोग इसका लाभ ले सकें।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने महिला व पुरुष वार्ड, ऑपरेशन थिएटर तथा पंचकर्म इकाई का अवलोकन किया और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर के दौरान राजगढ़ निवासी लाभार्थी राजेश से संवाद कर व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। लाभार्थी ने शिविर की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि उपचार, भोजन और आवास की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। परिजनों के लिए भी भोजन की व्यवस्था की गई है, जो सराहनीय पहल है।

आयुर्वेद विभाग के डॉ. सत्यवीर सिंह ने बताया कि शिविर 20 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में क्षारसूत्र विधि से पाइल्स (अर्श), भगंदर सहित मलद्वार संबंधी रोगों का निःशुल्क शल्य उपचार किया जा रहा है। साथ ही अन्य रोगों के लिए विशेषज्ञ परामर्श, पंचकर्म, अग्निकर्म, स्त्री रोग एवं सामान्य चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इस अवसर पर शिविर प्रभारी डॉ. मनीराम शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश चॉयल, डॉ. रामकृष्ण शर्मा सहित अन्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles