[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बम्बू बास में तीन पाइपलाइन लीकेज से कीचड़:गली में फैला कीचड़, लोग बोले- विभाग से शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं हुई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बम्बू बास में तीन पाइपलाइन लीकेज से कीचड़:गली में फैला कीचड़, लोग बोले- विभाग से शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं हुई

बम्बू बास में तीन पाइपलाइन लीकेज से कीचड़:गली में फैला कीचड़, लोग बोले- विभाग से शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं हुई

सांडवा : सांडवा के बम्बू बास में पानी की पाइपलाइन में लीकेज के कारण गली में कीचड़ फैल गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या तीन दिन पहले शुरू हुई। गली में एक शादी के लिए टेंट लगाते समय पाइप गाड़ने के दौरान जमीन के अंदर बिछाई गई तीनों जल लाइनों को नुकसान पहुंचा।

क्षतिग्रस्त लाइनों में सबसे नीचे एलएनटी की लाइन, उसके ऊपर पीएचईडी की मुख्य बड़ी लाइन और सबसे ऊपर घरों के कनेक्शन वाली छोटी लाइन शामिल है। तीनों पाइपलाइनों में लीकेज के कारण पानी सप्लाई के समय गली में बह जाता है, जिससे घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभाग को समस्या की सूचना दे दी है, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है। लोगों ने जल्द से जल्द पाइपलाइन दुरुस्त करवाने की मांग की है।

Related Articles