रिटायर फौजी और पत्नी से 19 लाख की धोखाधड़ी:प्लॉट और सामान खरीदने पर कैशबैक का झांसा दिया था, महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
रिटायर फौजी और पत्नी से 19 लाख की धोखाधड़ी:प्लॉट और सामान खरीदने पर कैशबैक का झांसा दिया था, महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त जवान और उनकी पत्नी से करीब 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित दंपति ने इस संबंध में एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया- ढाणी तारावाली, रींगस निवासी सेवानिवृत्त जवान सुभाष चंद धायल ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2024 में उनके पैतृक गांव कोटड़ी धायलान के ओमप्रकाश धायल ने उनसे संपर्क किया।
पैसे देने के बाद भी सामान नहीं मिला
ओमप्रकाश ने बताया कि एक कंपनी इलेक्ट्रिक सामान पर शत-प्रतिशत कैशबैक दे रही है और वह खुद भी इसका सदस्य है। उसने दावा किया कि उसे खरीदे गए सामान का पूरा कैशबैक मिल चुका है। इसके बाद ओमप्रकाश ने सुभाष की मुलाकात जयपुर के मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी निवासी कंपनी संचालक अनिता डेला पत्नी सुनील डेला और उसके पति सुनील कुमार डेला से करवाई।
सुभाष अपनी पत्नी सुमित्रा देवी के साथ खाटूश्यामजी रोड पर स्थित इलेक्ट्रिक सामान की दुकान पर पहुंचे और 2 लाख 50 हजार 316 रुपए का सामान खरीदा। भुगतान सुभाष और उनकी पत्नी के फोन से किया गया। जब उन्होंने सामान मांगा, तो बताया गया कि यह केवल शोरूम है और सामान जयपुर के गोदाम से घर पहुंचाया जाएगा। हालांकि, न तो सामान मिला और न ही कैशबैक वापस आया।
दोबारा प्लॉट खरीदने पर कैशबैक की गारंटी दी
इस घटना के बाद, आरोपियों ने दंपति को रींगस स्थित प्रियांशु ग्राहक सेवा केंद्र पर बुलाया। वहां उन्हें बताया गया कि खाटूश्यामजी के समीप अलौदा में श्रीश्याम ग्रीन एनक्लेव सिटी 02 नाम से एक कॉलोनी विकसित की जा रही है। इसमें प्लॉट खरीदने पर एक साल में 100 प्रतिशत कैशबैक की गारंटी दी गई।
दंपति को कॉलोनी का नक्शा दिखाया, जिसमें उन्होंने प्लॉट नंबर 18 और 35 पसंद किए। आरोपियों ने विश्वास में लेकर 24 नवंबर तक सुभाष की पत्नी से प्लॉट नंबर 35 के लिए 9 लाख 13 हजार 850 रुपए नकद ले लिए। 17 अक्टूबर को प्रियांशु ग्राहक सेवा केंद्र पर प्लॉट नंबर 35 के लिए 6 लाख 50 हजार 585 रुपए और लिए।
और दोनों प्लाटों की जल्द रजिस्ट्री करवाने व एक साल में कैशबैक करने का आश्वासन दिया। एक साल होने के बाद भी ना तो प्लाटों की रजिस्ट्री करवाई। और ना ही कैशबैक दिया। इनसे फोन व व्यक्तिगत मिलकर रूपयों की मांग करने पर जल्द देने का आश्वासन देते रहे। लेकिन एक रूपए भी वापिस नही दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033193


