जसरापुर में 2 करोड़ 11 लाख की लागत से बनेगा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू
जसरापुर में 2 करोड़ 11 लाख की लागत से बनेगा नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : जसरापुर गांव में 2 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्माण कार्य से पहले जर्जर और कंडम घोषित भवनों को हटाने का कार्य प्रारंभ किया गया। एनएचएम सीकर के जेईएन सुभाष कुमावत ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
अनुमति मिलने के बाद जेसीबी की सहायता से गेट के पास स्थित कंडम घोषित एक व दो नंबर क्वार्टर, पंचायत भवन के पास दो और तीन नंबर क्वार्टर, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर, पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य भवन तथा एमपीएससी कार्यालय भवन को जमींदोज करने का कार्य शुरू किया गया। वर्षों से जर्जर पड़े इन भवनों के हटने से नए भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में प्रशासक मंजू देवी एवं समाजसेवी झंडू राम गुर्जर का विशेष सहयोग रहा है। प्रशासक ने जानकारी दी कि 22 तारीख से नए भवन का निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू कर दिया जाएगा। उद्घाटन खेतड़ी विधायक ईजी. धर्मपाल गुर्जर द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित भवन लगभग छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
नया स्वास्थ्य केंद्र बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्था से राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान डॉ. अनीता बुरी, सरदार राम धानिया, ठेकेदार जीतू सिंह, सुभाष फागणा, हेतराम, महेंद्र सिंह शेखावत, ओमप्रकाश गुर्जर, नरेश निर्वाण सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033333

