[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में युवक का शव मिला:नहीं हुई पहचान, पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में युवक का शव मिला:नहीं हुई पहचान, पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवाया

रींगस में युवक का शव मिला:नहीं हुई पहचान, पुलिस ने मॉर्च्युरी में रखवाया

रींगस : रींगस में मंगलवार को रेलवे स्टेशन मार्ग पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान के सामने एक युवक का शव मिला। युवक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। बीकानेर बस स्टैंड के व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी कि बड़ के गट्टे के पास एक युवक बेहोशी की हालत में पड़ा है। व्यापारियों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा।

सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बेहोश पड़े युवक को राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है और उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। मृतक ने जींस पैंट और शर्ट पहन रखी है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए कंट्रोल रूम सहित आसपास के पुलिस थानों को भी सूचना भेज दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin