अग्निवीर करण सिंह के निधन पर पहुंचे UDH मंत्री:श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाया; 1 फरवरी को साइलेंट अटैक से हुआ था निधन
अग्निवीर करण सिंह के निधन पर पहुंचे UDH मंत्री:श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाया; 1 फरवरी को साइलेंट अटैक से हुआ था निधन
श्रीमाधोपुर : कंचनपुर के राठौड़ की ढाणी निवासी अग्निवीर करण सिंह राठौड़ के घर स्थानीय विधायक एवं यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। पूर्व उपसरपंच रामावतार यादव ने बताया कि मंत्री खर्रा ने अग्निवीर करण सिंह राठौड़ के पिता दयाल सिंह और ताऊजी गिरवर सिंह से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
अग्निवीर करण सिंह राठौड़ का 1 फरवरी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में साइलेंट अटैक से निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 4 फरवरी को कंचनपुर गोशाला के पास राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। मंत्री खर्रा ने राठौड़ की ढाणी पहुंचकर शहादत को नमन किया।
शहीद के रिश्तेदार चतर सिंह राठौड़ ने बताया कि करण सिंह दिसंबर 2022 में भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे। वे 17 कॉर्प्स सिलीगुड़ी बागडोगरा में तैनात थे। 1 फरवरी की शाम को सिलीगुड़ी से आर्मी के कमांडिंग ऑफिसर (सीओ) ने फोन पर उनके निधन की सूचना दी थी।
करण सिंह के निधन की सूचना मिलने पर गांव में गमगीन माहौल छा गया। ग्रामीणों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और तिरंगा रैली में शामिल होकर उन्हें नमन किया। कल्याणपुरा गांव में भी ग्रामीणों ने तिरंगा रैली पर पुष्पवर्षा की।
करण सिंह का पूरा परिवार देश सेवा से जुड़ा हुआ है। उनके पिता दयाल सिंह राठौड़ करीब 10 साल पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। करण सिंह के दोनों चाचा भी सेना में हैं। उनकी बड़ी बहन निकिता कंवर सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत हैं। करण सिंह अविवाहित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033101


