मेघवाल समाज चेतना संस्थान की हॉस्टल निर्माण कमेटी गठित, तहसील अध्यक्ष किए नियुक्त
मेघवाल समाज चेतना संस्थान की हॉस्टल निर्माण कमेटी गठित, तहसील अध्यक्ष किए नियुक्त
झुंझुनूं : मेघवाल समाज चेतना संस्थान जिला झुंझुनूं के जिलाध्यक्ष सुरेश चित्तौसा ने जिला कार्यकारिणी एवं संरक्षक सदस्यों की सहमति से जिले की सभी तहसीलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि सभी नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष 15 दिन के भीतर तहसील कार्यकारिणी तथा 45 दिन में राजस्व ग्राम स्तरीय कमेटियों का गठन कर उसकी सूची जिला महासचिव रमेश भूकल को सौंपें।
जिलाध्यक्ष सुरेश चित्तौसा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेघवाल समाज चेतना संस्थान द्वारा झुंझुनूं के गुढ़ा रोड पर छात्रावास (हॉस्टल) निर्माण हेतु भूमि पहले ही खरीदी जा चुकी है। इस भूमि पर शीघ्र ही हॉस्टल निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष हॉस्टल निर्माण कमेटी का गठन किया गया है।
हॉस्टल निर्माण कमेटी के सदस्य
हॉस्टल निर्माण कमेटी में सुरेश चित्तौसा, रमेश भूकल, जयप्रकाश मेहरिया, राजेश बजाड़, बृजपाल मेघवाल, सुरेंद्र सिंघल, सुरेंद्र मेहरा, मुकेश भारती, परमेश्वर लाल झटावा को सदस्य बनाया गया है। वहीं स्टोर एवं देखरेख समिति में किशन लाल कड़वासरा, प्रेमचंद लुनियां, रामू मेघवाल, सीताराम त्यागी, कैलाश मेघवाल एवं चंद्रभान आर्य को शामिल किया गया है।
मेघवाल समाज चेतना संस्थान – तहसील अध्यक्ष नियुक्त
खेतड़ी – मुकेश बनेटीवाल, नवलगढ़ – राजेश कटारिया, बुहाना – कृष्ण पुहानियां, सूरजगढ़ – वीरभान कासनी, चिड़ावा – रामू मेघवाल, मलसीसर – सतीश गांगियासर, मंडावा – उमेद गर्वा, गुढ़ा – मोहन कायल
जिला कार्यकारिणी में मनोनीत
जिला उपाध्यक्ष: राजेंद्र प्रसाद आर्य (मंडावा), सीताराम त्यागी (खेतड़ी), नवीन माहिच (ओजटू)
जिलाध्यक्ष सुरेश चित्तौसा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और संगठनात्मक विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2033117


